सकलडीहा पुलिस ने हत्या कांड का 24 घंटे में किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
चंदौली

7:07 PM, Dec 6, 2025
चंदौली । सकलडीहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-244/2025 धारा 103(1) BNS से संबंधित हत्या कांड में वांछित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र स्व. कुद्दू यादव निवासी ग्राम नोनार तुलसी आश्रम को सकलडीहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त ने 05 दिसम्बर 2025 की सुबह लगभग 5 बजे व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह की अमड़ा मार्ग पर टहलने के दौरान लाठी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।
अभियुक्त का विवरण
नाम: बृजेश यादव
Advertisement
पिता का नाम: स्व. कुद्दू यादव
निवासी: ग्राम नोनार, तुलसी आश्रम, थाना सकलडीहा, चंदौली
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त लाठी
