सकलडीहा पुलिस की कार्रवाई: चोरी की भैंस बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
चन्दौली। थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा चोरी की गई भैंस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।
चंदौली

6:27 PM, Mar 19, 2026
चन्दौली। थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा चोरी की गई भैंस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-54/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त शान्तनू प्रसाद (20 वर्ष) पुत्र धर्मराज बिन्द, निवासी अटौली थाना धानापुर को 19 मार्च को रमरेपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की भैंस बरामद की गई, साथ ही घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन (UP67AT9402) भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
क्या था मामला?
ग्राम उकनी वीरम राय में 27 फरवरी 2026 को अखिलेश यादव के घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा एक भैंस चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Advertisement
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार मौर्य एवं कांस्टेबल रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
