सुरक्षित बैंकिंग ही समझदारी: यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल सिंह ने ग्राहकों को किया जागरूक
डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते दौर में ग्राहकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शहाबगंज शाखा में मंगलवार को विशेष ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अनिल सिंह ने बैंक ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया।
शहाबगंज, चंदौली

10:08 PM, Jul 21, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्ससाइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय
शहाबगंज। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते दौर में ग्राहकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शहाबगंज शाखा में मंगलवार को विशेष ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अनिल सिंह ने बैंक ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया।
शाखा प्रबंधक अनिल सिंह ने कहा कि नेट बैंकिंग से जुड़ा मोबाइल नंबर, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। मोबाइल फोन बच्चों के हाथ में न दें और किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज के झांसे में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने की भूल न करें थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
उन्होंने ग्राहकों को बचत खाते की सुविधाओं, एटीएम कार्ड के सुरक्षित उपयोग, समय पर जमा (डिपॉजिट) करने, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का सही तरीके से लाभ उठाने तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूक ग्राहक ही सुरक्षित ग्राहक होता है, इसलिए किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में तुरंत बैंक शाखा से संपर्क करें।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका शाखा प्रबंधक ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। इस पहल की ग्राहकों ने सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।
इस अवसर पर हिमांशु नागर, अजीत कुमार, मदन कुमार पांडेय, धनेश्वर यादव, रामनरेश यादव, मिथिलेश कुमार,सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे
