पत्नी से चल रहा था अनबन , साड़ी के फंदे से झूलकर दे दी जान
सदलपुरा निवासी शिवम की शादी नीतू नामक युवती से हुई थी और कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। हाल ही में हुए विवाद के बाद नीतू अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से शिवम मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
चंदौली

10:59 AM, July 23, 2025
चंदौली। पत्नी से अनबन के बाद पति ने जीवन की धारा ही खत्म कर ली। सदलपुरा गांव में युवक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सदलपुरा निवासी शिवम की शादी नीतू नामक युवती से हुई थी और कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। हाल ही में हुए विवाद के बाद नीतू अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से शिवम मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
Advertisement
घटना के समय शिवम घर पर अकेला था। उसके पिता मनीष गोंड़ गांव के ही एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के यहां खाना बनाने का काम करते हैं, रोज की तरह काम पर गए थे। जब वह शाम को घर लौटे तो देखा कि शिवम साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।