रोजा इफ्तार पार्टी में आपसी सौहार्द और अमन चैन की मांगी दुआ, सैकड़ों लोग इफ्तार में हुए शामिल
धानापुर। क्षेत्र के धरांव गांव में 29 रमजानुल मुबारक के अवसर पर मुस्तकबिल-मिल्लते-धरांव की ओर से भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन गांव के पश्चिम स्थित ईदगाह परिसर में किया गया, जहां पूरे क्षेत्र में एकता, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
चंदौली

6:50 PM, Mar 19, 2026

मगरिब की अजान की गूंज के साथ रोजेदारों ने पारंपरिक तरीके से खजूर खाकर अपना रोजा खोला। इसके बाद सभी ने मिलकर मगरिब की नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और इंसानियत की तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
इफ्तार के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें खजूर, फल, शरबत एवं अन्य पारंपरिक पकवान शामिल थे। आयोजन में खास बात यह रही कि इसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
Advertisement
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को भी आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर हाफिज वसीम अहमद, प्रधान नईमुल खान, नज़बुल साकिब, हीरामन गुप्ता, सुभाष विश्वकर्मा, अजीब अलीम, फरहान खान, उस्मान खान, अजीब अहमद, मासूम खान, राजू खान, अरमान खान, रिंकू, हाफिज फैतुल्लाह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित