छठ पर्व पर चंदौली में रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
चंदौली। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदौली पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक तथा 16 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कमलापति अंडरपास से मझवार कट सहित कुछ मार्गों पर 16 नवंबर को सुबह 3 से 9 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
चंदौली

7:26 PM, Nov 14, 2026
15 नवंबर दोपहर 12 से रात 9 बजे और 16 नवंबर को सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन, कुछ मार्गों पर सुबह 9 बजे तक प्रतिबंध
चंदौली। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदौली पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक तथा 16 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कमलापति अंडरपास से मझवार कट सहित कुछ मार्गों पर 16 नवंबर को सुबह 3 से 9 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Advertisement
पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विक्रम सिंह महाविद्यालय (हरिशंकरपुर मोड़), सपा तिराहा, चकिया तिराहा, कोयला मंडी, पड़ाव चौराहा, आलमपुर और गोधना मोड़ से मुगलसराय कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाराणसी जाने वाले वाहनों को गोधना मोड़, रामनगर, एनएच-19 और रिंग रोड के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं, चंदौली जाने वाले वाहनों के लिए भपौली मार्ग और रामनगर होते हुए एनएच-19 का विकल्प निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा कमलापति अंडरपास से मझवार कट के पूर्वी छोर तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। मझवार रेलवे स्टेशन कट से कमलापति अंडरपास की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। सकलडीहा, वाराणसी और गाजीपुर जाने वाले वाहनों को एनएच-19 से होकर गुजरना होगा।
