चंदौली में लूटकांड का पर्दाफाश, 12 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार
चंदौली। बबुरी रोड पर जनसेवा केंद्र संचालक से रुपये भरा बैग लूटने के मामले में चंदौली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के करीब 12 घंटे के भीतर 10 अक्टूबर को अलीनगर थाना क्षेत्र के झांसी अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 2,87,140 रुपये नकद, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
अलीनगर, चंदौली

6:27 PM, Oct 10, 2026
जनसेवा केंद्र संचालक से रुपये भरा बैग लूटने का आरोप, 2.87 लाख रुपये समेत कार, बाइक और सात मोबाइल बरामद
चंदौली। बबुरी रोड पर जनसेवा केंद्र संचालक से रुपये भरा बैग लूटने के मामले में चंदौली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के करीब 12 घंटे के भीतर 10 अक्टूबर को अलीनगर थाना क्षेत्र के झांसी अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 2,87,140 रुपये नकद, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, बसिला गांव निवासी तंजीर अहमद कैली मोड़ ओवरब्रिज के नीचे जनसेवा केंद्र चलाते हैं। इसकी एक शाखा बबुरी रोड पर जेबी पैलेस के पास भी है। नौ अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह शाखा से ऑनलाइन भुगतान के 2,62,866 रुपये और दुकान के 40 हजार रुपये लेकर अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे। उनके बैग में दुकान की चाबी और तीन एटीएम कार्ड भी थे।
इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे बदमाशों ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि एक बदमाश ने बंदूक के पिछले हिस्से से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
कार क्षतिग्रस्त होने पर पैदल भाग रहे थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी कार से बबुरी की ओर भाग रहे थे। रास्ते में नहर की पुलिया के पास कार लोहे के सांकेतिक चिन्ह से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर पैदल भागने लगे। इसी दौरान अलीनगर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, उनके चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
Advertisement
वाराणसी के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधांशु यादव निवासी छोटालालपुर, थाना लालपुर पांडेयपुर; पीयूष यादव उर्फ बाबू, मनीष यादव निवासी उमरहां और अनुज यादव निवासी नारायणपुर, थाना चौबेपुर, जिला वाराणसी के रूप में की है।
पुलिस ने मामले में कोतवाली चंदौली में मुकदमा अपराध संख्या 496/2026 के तहत बीएनएस की धारा 310(2), 351(2) और 317(3) में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में कोतवाली चंदौली और अलीनगर थाने की पुलिस टीम शामिल रही।