चंदौली में लुटेरी दुल्हन का खुलासा, पेट दर्द का बहाना बनाकर मुगलसराय में भागने की कोशिश, दूल्हे ने बुलाया डायल 112
चंदौली। जिले में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के तुरंत बाद पेट दर्द का बहाना बनाकर भागने की कोशिश कर रही लुटेरी दुल्हन को डायल 112 पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में शादी कराने वाले ठगों द्वारा 41 हजार रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास की बताई जा रही है।
चंदौली

10:18 AM, Jan 28, 2026

मथुरा जिले के रहने वाले छैल बिहारी पुत्र बृज किशोर शर्मा की शादी ठगों के माध्यम से बिहार प्रांत के चेनारी सदोखर निवासी पुष्पा कुमारी पुत्री जोखन गुप्ता से कराई गई। ठगों ने लड़की व लड़के पक्ष को चंदौली के चकिया में बुलाया, जहां मंगलवार को चकिया कोर्ट में नोटरी व लिखापढ़ी के साथ शादी संपन्न कराई गई।
शादी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन मथुरा जाने के लिए मुगलसराय स्टेशन पहुंचे, तभी अचानक दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने की बात कही गई। दुल्हन के साथ दो ठग और तीन महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान ठग बैग में रखे 41 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
Advertisement
पीड़ित दूल्हे ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन समेत तीन महिलाओं को पकड़कर मुगलसराय कोतवाली ले गई, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई।
इस संबंध में मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों से ठगी करता है। पकड़ी गई महिला चेनारी (बिहार) की रहने वाली है, जबकि फरार ठगों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।