विद्यालय जाने वाला रास्ता बदहाल, बच्चों और शिक्षकों की बढ़ी परेशानी
शहाबगंज। क्षेत्र के खरौझा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में जाने वाला रास्ता बदहाल होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली और सड़क निर्माण के लिए रास्ते की खुदाई कर दिए जाने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। वहीं, बारिश होने से सड़क पर जगह-जगह कीचड़ फैल गया है, जिससे विद्यालय आने वाले नौनिहालों को कठिनाइयों का सामना कर
शहाबगंज, चंदौली

6:41 PM, Oct 29, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सविद्यालय जाने वाला रास्ता बदहाल, बच्चों और शिक्षकों की बढ़ी परेशानी
नाली और सड़क निर्माण के लिए खोद दी गई सड़क, बारिश से फैला कीचड़
शहाबगंज। क्षेत्र के खरौझा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में जाने वाला रास्ता बदहाल होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली और सड़क निर्माण के लिए रास्ते की खुदाई कर दिए जाने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। वहीं, बारिश होने से सड़क पर जगह-जगह कीचड़ फैल गया है, जिससे विद्यालय आने वाले नौनिहालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते की खुदाई के बाद सड़क की स्थिति खराब हो गई है। बरसात के कारण रास्ते पर कीचड़ जमा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बच्चों को फिसलने और गिरने का डर बना रहता है। शिक्षकों को भी विद्यालय पहुंचने में परेशानी हो रही है। विद्यालय जाने वाले इस मार्ग की खराब स्थिति से विद्यार्थियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश सिंह ने बताया कि नाली और सड़क निर्माण के लिए रास्ते को खोद दिया गया है। इसके चलते शिक्षकों और नौनिहालों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण रास्ते पर कीचड़ फैलने से समस्या और गंभीर हो गई है।
ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि बच्चों और शिक्षकों को राहत मिल सके।
