सड़क बनी नाबदान, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
शहाबगंज (चंदौली)। विकासखंड के ढुन्नू गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा हो गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सबसे चिंताजनक स्थिति गांव के दिव्यांग व्यक्ति की है, जिसे भी इसी गंदे रास्ते से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
शहाबगंज, चंदौली

4:52 PM, Nov 22, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सदिव्यांग की पीड़ा पर भी नहीं जागे जिम्मेदार, एसडीएम से शिकायत के बाद भी समस्या बरकरार
शहाबगंज (चंदौली)। विकासखंड के ढुन्नू गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा हो गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सबसे चिंताजनक स्थिति गांव के दिव्यांग व्यक्ति की है, जिसे भी इसी गंदे रास्ते से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, नाली के पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। पैदल राहगीरों के साथ बाइक और अन्य वाहन चालकों को भी इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर फैली गंदगी और दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
Advertisement
गांव के पीड़ित दिव्यांग बसंत प्रजाति ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर पूर्व में उपजिलाधिकारी चकिया को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। दिव्यांग होने के कारण उन्हें आवागमन में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सवाल उठाया है कि शिकायत के बावजूद अब तक जलनिकासी की व्यवस्था क्यों नहीं कराई गई। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की स्थलीय जांच कराकर नाली के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था कराने तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है और ग्रामीणों को जलभराव व गंदगी से कब निजात मिलती है।
