नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, डीएम-एसपी ने दिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश
चंदौली। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित नमो घाट पर आगामी 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चंदौली

6:30 PM, Sep 29, 2026

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने समेत कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। एयर शो के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
Advertisement
डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए तैयारियां समय से पूरी करें, ताकि एयर शो का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सके।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।