धानापुर बीआरसी पर टेट अनिवार्यता पर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई समीक्षा बैठक, प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति
धानापुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ धानापुर के आह्वान पर गुरुवार को बीआरसी धानापुर परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टेट अनिवार्यता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए 22 फरवरी को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
धानापुर, चंदौली

6:34 PM, Feb 19, 2026
धानापुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ धानापुर के आह्वान पर गुरुवार को बीआरसी धानापुर परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टेट अनिवार्यता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए 22 फरवरी को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके अलावा 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने का भी फैसला लिया गया। आंदोलन का उद्देश्य टेट अनिवार्यता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना बताया गया।
Advertisement
बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षकों की एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की। इस दौरान बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, नियमताबाद ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार, चकिया ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सांतनु यादव, इमरान खान, बाबूलाल प्रजापति, सुरेश सिंह यादव, ज्ञानेश सिंह, मनोज कुमार यादव, सुनील कुमार, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सभी शिक्षकों से आंदोलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं एकजुट होकर सफल बनाने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।