वैश्विक धरोहर सलखन फॉसिल्स पार्क पहुंचे नीति आयोग और जाइका के प्रतिनिधि, जाना करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों का महत्व
भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी जनपद एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों का अवलोकन कर पार्क की ऐतिहासिक एवं भूवैज्ञानिक विरासत की सराहना की।
सोनभद्र/मिर्जापुर

6:34 PM, Jul 19, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्समिर्जापुर/सोनभद्र। भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी जनपद एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों का अवलोकन कर पार्क की ऐतिहासिक एवं भूवैज्ञानिक विरासत की सराहना की।
भ्रमण के दौरान इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने पार्क के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि 8 अगस्त 2002 को तत्कालीन जिलाधिकारी भगवान शंकर के प्रयासों से पार्क एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से सोनभद्र की भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों पर आधारित पहली भव्य चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। इस पहल ने सलखन फॉसिल्स पार्क को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने प्रतिनिधिमंडल को पार्क के विकास की योजनाओं और इसके भूवैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन इस अनमोल धरोहर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साथ ही पर्यटन विकास को स्थानीय रोजगार और ग्रामीणों की आजीविका से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
Advertisement
इस अवसर पर जाइका की ओर से युमिको ओनिशी, अयुमी मियागावा, हितोमी हमदा, बिनाय पटनायक और मोहित सूद, जबकि नीति आयोग की ओर से गौरव कुमार मिश्रा तथा समाजसेवी विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के दौरान गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने सोनभद्र के धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की विशेषताओं पर आधारित एक विशेष प्रकाशित फोल्डर भेंट किया, ताकि जनपद की समृद्ध विरासत और पर्यटन संभावनाओं का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके।
