नौगढ़ व मुसाखाड़ बांध से पानी छोड़े जाने का दौर जारी, कर्मनाशा नदी का जलस्तर घटने लगा
चंदौली। नौगढ़ व मुसाखाड़ बांधों में जलस्तर को निर्धारित स्तर पर बनाए रखने के लिए पानी छोड़े जाने का क्रम लगातार जारी है। दोनों बांधों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कर्मनाशा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है।
चंदौली

9:36 AM, Sep 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। नौगढ़ व मुसाखाड़ बांधों में जलस्तर को निर्धारित स्तर पर बनाए रखने के लिए पानी छोड़े जाने का क्रम लगातार जारी है। दोनों बांधों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कर्मनाशा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौगढ़ बांध का जलस्तर 896 फीट पर मेंटेन रखते हुए 4970 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं मुसाखाड़ बांध का जलस्तर 356 फीट पर बनाए रखते हुए 14600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
Advertisement
दोनों बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण लतीफशाह वीयर से कुल 21506 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। हालांकि नदी के पानी में अब लगातार घटाव जारी है, जिससे तटीय क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा नदी और बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
