विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह व दर्शना सिंह ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह एवं दर्शना सिंह ने फलदार आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने भी पौधारोपण अभियान में भाग लिया।
चंदौली

3:53 PM, Jun 5, 2026
चंदौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह एवं दर्शना सिंह ने फलदार आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने भी पौधारोपण अभियान में भाग लिया।
राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों का अमूल्य योगदान है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सभी लोगों को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल फल और छाया ही नहीं देते, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक प्राणवायु भी प्रदान करते हैं।
Advertisement
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने बताया कि जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इस अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो, जिससे जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं तथा प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर ने भी फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
