बारिश ने किसानों को दी अमृत, चेहरे खिले
बारिश से मौसम का मिज़ाज बदल रहा है खेती बारी के लिए अनुकूल होता जा रहा है।इस पखवारे अच्छी बारिश से मानसून खुशनुमा हो गया है।खेतों में पानी की लेयर बढ़ रही है। धान रोपाई के लिए डाले गए बीज को बढ़ने में
चंदौली

5:56 PM, June 30, 2025
चंदौली। धान के कटोरे के रूप में विख्यात चंदौली जनपद में बारिश से किसानों के चेहरे खिल रहे हैं। लगातार बारिश से इस खेती समय से परवान चढ़ेगी। बारिश से मौसम का मिज़ाज बदल रहा है खेती बारी के लिए अनुकूल होता जा रहा है।इस पखवारे अच्छी बारिश से मानसून खुशनुमा हो गया है।खेतों में पानी की लेयर बढ़ रही है। धान रोपाई के लिए डाले गए बीज को बढ़ने में सहायक होगी। किसान खेतों में रोपाई की तैयारी भी शुरू कर दिए हैं।इसी तरह बारिश समय समय पर होती रही तो धान का कटोरा फसल से लबालब भर सकता है।
विगत एक पखवाड़े से बारिश न होने की वजह से जनपद के किसान काफी चिंतित थे। बारिश के अभाव में कृषि कार्य लगभग थम सा गया था।मगर पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। क्षेत्र में मॉनसून के सक्रिय होने से धान के फसल की तैयारी में तेजी आई है।बारिश के बाद किसान
Advertisement
हाथ में कुदाल और कुदाल लेकर खेतों की मेडबंदी में लगे हैं।सोमवार शाम को हुई बारिश से सुबह तक तल्ख रहे मौसम में काफ़ी बदलाव आया है। आषाढ़ के महीने में एक पखवाड़े से अधिक समय बीत जाने के बाद बारिश न होने से कई किसान परेशान थे, लेकिन सोमवार से मौसम के मेहरबान होने से खेती का कार्य फिर से शुरू हो गया है।किसानों ने बताया कि धान की रोपनी का उपयुक्त समय अभी चल रहा है. मगर मॉनसून में देरी के कारण अभी बिचड़ा तैयार नहीं हो सका है। तेज धूप और मौसम के बिगड़ते मिजाज की वजह से कुछ किसानों ने अब तक बिचड़ा ही नहीं डाला है, जिससे रोपनी प्रभावित हुई है. आषाढ़ महीने के अंत तक रोपनी पूरी होने पर उपज अच्छी होती है और खेत समय पर खाली भी हो जाते हैं।