कार्य के दौरान क्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी घायल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के लोको शेड टीआरएस में शनिवार को कार्य के दौरान क्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी प्रमोद कुमार यादव (51) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और नाराज कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे रेल अधिकरियों ने समझा बुझाकर शान्त कराया।
चंदौली

1:07 PM, Jul 18, 2026
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के लोको शेड टीआरएस में शनिवार को कार्य के दौरान क्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी प्रमोद कुमार यादव (51) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और नाराज कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे रेल अधिकरियों ने समझा बुझाकर शान्त कराया।
बताया जा रहा है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के जनसो की मड़ई निवासी रेलकर्मी प्रमोद कुमार यादव लोको शेड टीआरएस में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं।शनिवार को शेड में कार्य हो था।तभी वह क्रेन की चपेट में आ गए ।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।हादसे के तुरंत बाद उन्हें मंडल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Advertisement
घटना के बाद रेल कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जर्जर तार को बदलने की मांग की। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को शांत कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।फिलहाल घायल रेलकर्मी का वाराणसी में उपचार जारी है।
