राममाड़ों में कोटे की दुकान का हुआ चयन
शहाबगंज। क्षेत्र के राममाड़ो गांव में बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच कोटे की दुकान का चयन हो गया। जहां हाथ उठाकर 150 ग्रामीणों ने सतेन्द्र चन्द्र को समर्थन दिया
शहाबगंज चंदौली

4:59 PM, Oct 28, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। क्षेत्र के राममाड़ो गांव में बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच कोटे की दुकान का चयन हो गया। जहां हाथ उठाकर 150 ग्रामीणों ने सतेन्द्र चन्द्र को समर्थन दिया।
Advertisement
राममाड़ो गांव में काफी दिनों से कोटे की दुकान रिक्त चल रही थी। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर योगेश कुमार कुशवाहा की देखरेख में शुरू हुआ। जहां रामनरेश,शिवेश तिवारी, योगेन्द्र यादव, ओंमकार नाथ मिश्र और सतेन्द्र चन्द्र निगम ने नामांकन किया। जहां सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को इक्कठा किया। लेकिन सतेन्द्र चन्द्र के समर्थन में ही ग्रामीण लामबंद हुए। जहां सतेन्द्र चन्द्र का नाम चयन के लिए उच्चाधिकारियों के यहां भेजा गया। वही सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।इस दौरान एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह,प्रशासक प्रधान पवन प्रताप सिंह सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
