गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी: सुनील कुमार
शहाबगंज (चन्दौली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का अध्यापकों एवं बीआरसी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर जोरदार स्वागत किया।
शहाबगंज, चंदौली

7:02 PM, Nov 19, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सनवागत खंड शिक्षा अधिकारी का बीआरसी पर अध्यापकों ने किया भव्य स्वागत
शहाबगंज (चन्दौली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का अध्यापकों एवं बीआरसी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शिक्षकों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
Advertisement
उन्होंने शिक्षकों से शासन की विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। जनगणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित अन्य विभागीय कार्यों को गंभीरता से पूरा करने तथा स्वगणना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस मौके पर विनोद कुमार, शमशेर, आदर्श, अवधेश सोनकर, भूपेंद्र यादव, दीनदयाल, विमला कुमारी, केशरी नंदन जायसवाल, बिजई प्रसाद, विवेक जायसवाल, राजन, धर्मेंद्र पटेल, यादवेन्द्र रावत, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
