धानापुर में झोलाछाप डॉक्टर ने ली एक और जान! घर जाकर कर दिया पाइल्स का ऑपरेशन, युवक की मौत
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र में कथित झोलाछाप झिला छाप डॉक्टरों का साम्राज्य बढ़ता जा रहा है जिससे लॉगऑन की जाने जा रही है और स्वास्थ्य विभाग मौन साढ़े हुई है। हेतमपुर में झोला छाप डॉक्टर के इलाज के दौरान एक युवक की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मिर्जापुर निवासी एक डॉक्टर ने मृतक के घर जाकर पाइल्स (बवासीर) का ऑपरेशन कर दिया।
चंदौली

मृतक का फ़ाइल फ़ोटो
12:22 PM, Nov 9, 2026
लापरवाही से मौत का आरोप, परिजनों ने सीएमओ समेत कई अधिकारियों से की शिकायत, आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल
दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र में कथित झोलाछाप झिला छाप डॉक्टरों का साम्राज्य बढ़ता जा रहा है जिससे लॉगऑन की जाने जा रही है और स्वास्थ्य विभाग मौन साढ़े हुई है। हेतमपुर में झोला छाप डॉक्टर के इलाज के दौरान एक युवक की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मिर्जापुर निवासी एक डॉक्टर ने मृतक के घर जाकर पाइल्स (बवासीर) का ऑपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई इसहाक अली ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत जिले के कई अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर के गांव में एक व्यक्ति कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टर के तौर पर मरीजों का इलाज करता है। आरोप है कि उसने ग्राम हेतमपुर निवासी इस्लाम पुत्र सुभान का पाइल्स का ऑपरेशन उनके घर जाकर किया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान किसी योग्य चिकित्सक की मौजूदगी नहीं थी। इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को इस्लाम की मौत हो गई।
Advertisement
भाई की मौत के बाद इसहाक अली ने 2 नवंबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदौली को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की भी मांग उठाई है।
शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सकलडीहा, थानाध्यक्ष धानापुर और अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत के चार दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई करने के बजाय मामले में सुलह-समझौता कराने की बात सामने आ रही है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना उचित चिकित्सकीय योग्यता और व्यवस्था के घर पर ऑपरेशन करने के आरोपों की जांच कब होगी? क्या स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा या पीड़ित परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाता रहेगा?
