लेखपाल संघ का जन आंदोलन 3 अक्टूबर से, 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर होगा धरना
चकिया, चंदौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल संवर्ग की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन के तहत आगामी 3 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न चरणों में धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ऋषि सिंह एवं महामंत्री धनंजय जायसवाल ने दी।
शहाबगंज, चंदौली

9:14 AM, Oct 1, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया, चंदौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल संवर्ग की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन के तहत आगामी 3 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न चरणों में धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ऋषि सिंह एवं महामंत्री धनंजय जायसवाल ने दी।
संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए मुख्यालय/प्रमुख उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। 8 अक्टूबर को तहसील प्रशासनिक बैठक का बहिष्कार करते हुए सभी आनुषंगिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। वहीं 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर शांति दिवस मनाया जाएगा।
12 अक्टूबर को तहसील एवं जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन होगा। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की गई है।
Advertisement
संघ की प्रमुख मांगों में लेखपालों का प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे करना, रिक्त लेखपालों का अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करना, भत्ता बढ़ोतरी, नव नियुक्त लेखपालों का परीक्षा परिणाम घोषित कर स्थायीकरण, तकनीकी पद घोषित करना तथा अनावश्यक कार्यभार से राहत देना शामिल है।
अध्यक्ष ऋषि सिंह और महामंत्री धनंजय जायसवाल ने बताया कि लेखपाल संवर्ग की लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।
