अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में चंदौली में धरना, तहसील में जुटे लेखपाल
चंदौली। अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर के लेखपालों में आक्रोश है। इसके विरोध में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में चंदौली के लेखपालों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ कार्रवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की।
चंदौली

12:46 PM, Aug 22, 2026

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ चंदौली की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन, एंटी करप्शन और विजिलेंस टीम की कार्रवाई के दौरान कई बार लेखपालों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। संघ ने मांग की कि किसी भी लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, आपसी रंजिश, निजी स्वार्थ और शिकायत के उद्देश्य की निष्पक्ष जांच की जाए।
संघ ने अयोध्या के सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो-वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर निष्पक्ष समीक्षा किए जाने पर जोर दिया।
लेखपाल संघ ने भविष्य में ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता और शिकायत की विस्तृत जांच कराने तथा ऐसी कार्रवाई के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने की मांग की है।
Advertisement
ये लेखपाल रहे धरने में शामिल
धरना स्थल पर दर्ज सूची के अनुसार रघुवंश सिंह, राकेश सिंह, भोला नाथ शर्मा, अजीत तिवारी, रोहित सिंह, राजकुमार सिंह, आकाशदीप, विवेक यादव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, विशाल गौतम, अमित तिवारी, नवीन आनंद, शंभू राय, विनोद कुमार सिंह, अमित दुबे, राजन प्रसाद, रामानंद सिंह, दीपक कुमार चौधरी, राजेश कुमार समेत अन्य लेखपाल धरने में शामिल रहे।
लेखपालों ने कहा कि अयोध्या प्रकरण में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार होने तक विरोध जारी रहेगा। संघ ने प्रदेश में लेखपालों के लिए भयमुक्त, सम्मानजनक और निष्पक्ष कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।