सत्यनिष्ठा से ही बनेगा समृद्ध राष्ट्र, महाविद्यालय में दिलाई गई शपथ
धानापुर, चंदौली। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
चन्दौली

2:13 PM, Oct 30, 2026
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार से दूर रहने का लिया संकल्प
धानापुर, चंदौली। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. लल्लन भारती ने उपस्थित लोगों को सत्यनिष्ठा का पालन करने, भ्रष्टाचार से दूर रहने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
Advertisement
इस दौरान सत्यनिष्ठा को राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि का आधार बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने से संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होता है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आचरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों के महत्व से भी अवगत कराया गया। कहा गया कि युवा पीढ़ी ईमानदारी और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार भारती, डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. सरोज कुमार पांडेय, डॉ. प्रदीप वर्मा सहित कर्मचारी नंदलाल यादव, नीरज प्रसाद, दिनेश कुमार और गोविंद मौर्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
