दिल्ली में पार्क में टहल रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

आरोपियों ने गोली मारने से पहले लखपत की क्रिकेट बैट से पिटाई की। बदमाश वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पुलिस के मुताबिक लखपत सिंह सुबह करीब 9:30 बजे विजय मंडल पार्क में टहल रहे थे

news-img

7:22 AM, Sep 27, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

क्राइम रिपोर्टर

जनपद न्यूज़ टाइम्स

नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित विजय मंडल पार्क में शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर लखपत सिंह कटारिया की दो-तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने गोली मारने से पहले लखपत की क्रिकेट बैट से पिटाई की। बदमाश वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पुलिस के मुताबिक लखपत सिंह सुबह करीब 9:30 बजे विजय मंडल पार्क में टहल रहे थे। उसी समय दो बदमाशों ने उन पर बैट से हमला कर दिया। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी बचाव के लिए आया। इस पर आरोपियों ने पिस्टल से लखपत सिंह के पेट और कंधे पर दो गोलियां दाग दीं। सुरक्षाकर्मी को देखकर हमलावरों ने उस पर भी पिस्तौल तान दी, जिससे वह भाग गया। उसके बाद हमलावरों ने लखपत सिंह के सिर में तीसरी गोली मार दी। एक हमलावर ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मंदिर की जमीन विवाद में हत्या : बताया जा रहा है कि लखपत सिंह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और कई बड़े नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे। वह बेगमपुर में पत्नी वीरवती और बेटे शिवम के साथ रहते थे। परिवार और लोगों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या का कारण बेगमपुर में एक मंदिर की जमीन को लेकर चल रहा विवाद हो सकता है।

Advertisement

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग