मेगा शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निराकरण
बिजली विभाग द्वारा बिल और बकाया देयों को दुरुस्त कराने के लिए परेशान उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन की ओर से 31 अगस्त तक विद्युत मेगा कैंप लगाने जा रहा है, जिसमें कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता अपने संबंधित उपकेंद्र पर अलग अलग तिथियों पर पहुंचकर बिजली बिलों में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं का निदान कराकर लाभ उठा सकते हैं।
चंदौली

7:03 PM, Aug 4, 2026
कमालपुर।बिजली विभाग द्वारा बिल और बकाया देयों को दुरुस्त कराने के लिए परेशान उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन की ओर से 31 अगस्त तक विद्युत मेगा कैंप लगाने जा रहा है, जिसमें कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता अपने संबंधित उपकेंद्र पर अलग अलग तिथियों पर पहुंचकर बिजली बिलों में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं का निदान कराकर लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement
एसडीओ उपखंड अधिकारी कमालपुर सुधीर कुमार ने बताया कि जो लोग बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान हैं, उनकी समस्या के समाधान के लिए बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उनकी शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण इस मेगा कैंप में कर दिया जाएगा। इस शिविर में गलत बकाया बिल, नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बकाया बिल जमा करने से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।इसमें 5 अगस्त को अवाजापुर, 6 अगस्त को रमौली, 7 अगस्त को कमालपुर, 10 अगस्त को अवाजापुर,11 अगस्त को धानापुर, 12 अगस्त को रमौली, 13 अगस्त को कमालपुर, 14 अगस्त को अवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर बिजली मेगा कैंप लगाया जाएगा।उक्त तिथियों पर उपभोक्ता संबंधित उपकेंद्रों पर पहुंचकर बिजली से जुड़े अपनी समस्या का निदान करा सकते है।यह योजना 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्र पर अलग अलग तिथियों पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकाया उपभोक्ताओं,कटीयामारो, अवैध कनेक्शनधारियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया जाएगा।
