पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में श्रीयांशु राव ने प्रदेश में हासिल की प्रथम रैंक
वनांचल क्षेत्र के ताला तेंनुई गांव के होनहार छात्र प्रियांशु राव ने पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद प्रियांशु की इस उपलब्धि ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
शहाबगंज, चंदौली

3:42 PM, Jun 20, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। वनांचल क्षेत्र के ताला तेंनुई गांव के होनहार छात्र पश्रीयांशु राव ने पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद प्रियांशु की इस उपलब्धि ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्रीयांशु राव के पिता रामप्रकाश प्राथमिक विद्यालय ताला तेंनुई में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अर्चना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं। माता-पिता ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपने पुत्र की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज प्रदेश में प्रथम स्थान के रूप में सामने आया है।
श्रीयांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने से सफलता अवश्य मिलती है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Advertisement
ग्रामीणों का कहना है कि वनांचल क्षेत्र में संसाधनों की कमी के बावजूद प्रियांशु ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। यदि दृढ़ संकल्प और मेहनत हो तो बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
प्रियांशु की सफलता पर शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
