घोर राजनीतिक विरोधियों की एक मंच पर मौजूदगी, वायरल फोटो ने बढ़ाई चर्चाएं
चंदौली। एक-दूसरे पर आरोप–प्रत्यारोप और तीखे राजनीतिक विरोध के लिए पहचाने जाने वाले वर्तमान विधायक सुशील सिंह और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ का एक साथ दिखाई देना इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों नेताओं का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
चंदौली

10:38 AM, Feb 2, 2026
मंचासीन विधायक सुशील सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
एक-दूसरे पर आरोप–प्रत्यारोप और तीखे राजनीतिक विरोध के लिए पहचाने जाने वाले वर्तमान विधायक सुशील सिंह और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ का एक साथ दिखाई देना इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों नेताओं का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
एक गाड़ी में बैठकर आयोजन स्थल तक जाते वर्तमान और पूर्व विधायक
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों ही नेताओं की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही किसी ने एक-दूसरे पर कोई टिप्पणी की है। बावजूद इसके, लंबे समय से कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले नेताओं की एक मंच पर मौजूदगी ने लोगों को चर्चा करने पर मजबूर कर दिया है।
Advertisement
विधायक सुशील सिंह के वक्तव्य के दौरान ताली बजाते पूर्व विधायक
लेकिन दरअसल, यह संयोग नगवा में आयोजित पीठाधीश्वर सिद्धपीठ हथियाराम मठ, गाजीपुर के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज के ‘रामहित कार्यक्रम’ के दौरान देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा के सैयदराज विधायक सुशील सिंह, सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ और भाजपा के धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह एक साथ नजर आए।
कार्यक्रम धार्मिक था, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से इस मंच की तस्वीरों ने क्षेत्रीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। लोग इसे महज संयोग मानें या भविष्य के किसी राजनीतिक संकेत के रूप में देखें—यह सवाल फिलहाल चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।
