नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का प्रेरक संघ ने किया भव्य स्वागत, बकाया मानदेय भुगतान के लिए सौंपा पत्रक
शहाबगंज, चंदौली। बीआरसी शहाबगंज पर सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का प्रेरक संघ शहाबगंज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शहाबगंज, चंदौली

4:36 PM, Nov 23, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज, चंदौली। बीआरसी शहाबगंज पर सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का प्रेरक संघ शहाबगंज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान प्रेरक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष चंद्रभूषण देव, गुप्तनाथ, अली अहमद अंसारी, बुद्धिराम, श्यामजीत सहित दर्जनों प्रेरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशल ने किया।
Advertisement
स्वागत समारोह के दौरान प्रेरक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रमाणित शिक्षा प्रेरकों की उपस्थिति का विवरण एक्सेल शीट के माध्यम से जिला स्तर पर भेजवाने की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उपस्थिति विवरण जिले पर भेजे जाने से प्रेरकों के अवशेष मानदेय का भुगतान जल्द हो सकेगा।
