विशेष लोक अदालत की तैयारियों की हुई समीक्षा, 28 नवंबर को निस्तारित होंगे मोटर वाहन के लंबित चालान
चंदौली। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में शनिवार को अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 रामबाबू यादव की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। दोपहर 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में हुई बैठक में आगामी विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई।
चंदौली

4:36 PM, Nov 21, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए न्यायिक अधिकारियों को दिए गए निर्देश
चंदौली। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में शनिवार को अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 रामबाबू यादव की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। दोपहर 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में हुई बैठक में आगामी विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में 28 नवंबर 2026 को मोटर वाहन से संबंधित लंबित चालानों के निस्तारण के लिए आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा हुई। अपर जनपद न्यायाधीश रामबाबू यादव ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों एवं चालानों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पक्षकारों को समय से सूचना उपलब्ध कराने और आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया।
Advertisement
इसके साथ ही 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक लंबित वादों का पूर्व में ही चिन्हांकन करने तथा प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों को भी चिह्नित कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पिछली लोक अदालत की अपेक्षा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि आम लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय मिल सके।
उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने दी।
