काली मां के पोखरे पर डाला छठ की तैयारी तेज, सभासद मीना विश्वकर्मा ने खुद संभाली सफाई की कमान
चकिया (चंदौली)। सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर चकिया नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर के काली मां के पोखरे पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
चकिया, चंदौली

7:07 PM, Nov 12, 2026
विनोद कुमत
जनपद न्यूज़ टाइम्ससफाई कर्मियों के साथ सभासद ने लगाया झाड़ू, घाटों और सीढ़ियों की कराई साफ-सफाई
चकिया (चंदौली)। सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर चकिया नगर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर के काली मां के पोखरे पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
Advertisement
इस दौरान पोखरे के घाटों, सीढ़ियों और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि डाला छठ आस्था और विश्वास का महापर्व है। इस अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में व्रती काली मां के पोखरे पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के साथ ही पानी और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए नगर पंचायत से पहल की जाएगी।
