विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अपना दल (एस) ने कार्यकर्ताओं से की अपील
मीरजापुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने प्रतिभाग किया।
मिर्जापुर

7:29 PM, Nov 25, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सजिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और त्रुटियों को ठीक कराने पर दिया जोर
मीरजापुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने प्रतिभाग किया।
बैठक में 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक ईआरओनेट (ERONET) के माध्यम से प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की विधानसभा वार प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नामों का मिलान करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे ठीक कराने के लिए आवश्यक फॉर्म भरवाएं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 15 दिसंबर 2026 तक फॉर्म-6, 7 और 8 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कर दें। जागरूक कार्यकर्ता अपने मोबाइल के माध्यम से भी इन फॉर्मों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
आंकड़ों का विवरण
विधानसभा फॉर्म-6 फॉर्म-7 फॉर्म-8
Advertisement
छानबे 2969 330 395
मीरजापुर 1525 206 458
मझवां 2003 306 347
चुनार 2234 209 388
मड़िहान 2358 365 278
कुल 11089 1416 1866
स्रोत: अपना दल (एस), जिला मीडिया प्रभारी द्वारा जारी विवरण।
