नमो घाट पर एयर शो की तैयारियां तेज, सुरक्षा और यातायात पर विशेष जोर
चंदौली। गंगा तट स्थित नमो घाट पर प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, दर्शक दीर्घा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूर
चंदौली

6:39 PM, Oct 16, 2026
25 स्थानों पर बनेगी पार्किंग, प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल
चंदौली। गंगा तट स्थित नमो घाट पर प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, दर्शक दीर्घा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और दर्शकों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरा करने का निर्देश दिया। घाट क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ सीसीटीवी कैमरे, वाटर टैंकर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सुचारु आवागमन के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में 25 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। प्रमुख चौराहों और नमो घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु रखने में किसी तरह की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। प्रशासन का जोर है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के साथ दर्शकों को आवागमन और अन्य सुविधाओं में परेशानी न हो।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, अधिशासी अधिकारी पीडीडीयू नगर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित पुलिस और सिविल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
