जनपद में लघु व मध्यम उद्योगों को ‘चैंपियन’ बनाने की तैयारी
चंदौली। जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को प्रोत्साहित कर रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत की गई है। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य आगामी 10 वर्षों में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना करना है, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 1 लाख नई इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।
चंदौली

5:47 PM, Feb 2, 2026
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान: युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण
चंदौली। जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को प्रोत्साहित कर रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत की गई है। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य आगामी 10 वर्षों में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना करना है, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 1 लाख नई इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद चंदौली को 1700 इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में नए व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।
पात्रता शर्तें
आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी हो
आयु 21 से 40 वर्ष के बीच
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: 8वीं पास अथवा इंटरमीडिएट/समकक्ष
पीएम स्वनिधि योजना के अतिरिक्त किसी अन्य राज्य/केंद्र सरकार की योजना में ब्याज या पूंजी अनुदान का लाभ न लिया हो
Advertisement
आवेदक का स्वयं का अंशदान 10 प्रतिशत अनिवार्य
योजना के प्रमुख लाभ
5 लाख रुपये तक का ऋण 4 वर्षों के लिए पूर्णतः ब्याज-मुक्त
परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी
डिजिटल लेनदेन पर प्रति ट्रांजैक्शन 1 रुपये तथा प्रति इकाई प्रतिवर्ष अधिकतम 2000 रुपये का अतिरिक्त अनुदान
CGTMSE कवरेज हेतु आवश्यक धनराशि का वहन सरकार द्वारा
उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, चंदौली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।