चंदौली में प्रहलादपुर का फिर बजा डंका, लगातार दूसरी बार जिले में नंबर-1 बनी ग्राम पंचायत
प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “मिंटू” के नेतृत्व में पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, जनसुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी कार्यप्रणाली को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है। लगातार दूसरी बार प्रथम पुरस्कार मिलने से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है।
चंदौली

प्रहलादपुर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह "मिंटू"
6:41 AM, May 15, 2026
चंदौली। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत धानापुर विकास खंड की प्रहलादपुर ग्राम पंचायत ने लगातार दूसरी बार जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पंचायत को उत्कृष्ट विकास कार्यों और पंचायत सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए 35 लाख रुपये की प्रोत्साहन पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।
प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “मिंटू” के नेतृत्व में पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, जनसुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी कार्यप्रणाली को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है। लगातार दूसरी बार प्रथम पुरस्कार मिलने से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है।
प्रहलादपुर ग्राम पंचायत इससे पहले भी केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुकी है। पंचायत को स्वच्छता, विकास कार्यों, पंचायत सशक्तिकरण और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर सम्मानित किया गया है। लगातार मिल रही उपलब्धियां पंचायत की बेहतर कार्यशैली और विकास मॉडल को दर्शाती हैं।
Advertisement
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2024-25 के कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर पंचायतों का चयन किया गया। योजना के अंतर्गत चकिया विकास खंड की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत को द्वितीय स्थान पर 30 लाख रुपये, जबकि धानापुर विकास खंड की मिर्जापुर ग्राम पंचायत, जिसके ग्राम प्रधान राजेश सिंह हैं, को तृतीय स्थान पर 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है।
इसके अलावा सदर विकास खंड की मेढ़ी ग्राम पंचायत को चतुर्थ स्थान पर 15 लाख रुपये तथा सकलडीहा विकास खंड की धरहरा ग्राम पंचायत को पंचम स्थान पर 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रहलादपुर ग्राम पंचायत जिले में विकास, स्वच्छता और सुशासन का उदाहरण बनकर उभरी है।