व्यापारियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, सीसी कैमरे चालू कराने की उठी मांग
थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
shahabganj, chandauli

4:50 PM, Jun 2, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार एवं प्रमुख चौराहों पर पूर्व में लगाए गए सीसी कैमरों को पुनः चालू कराने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि सीसी कैमरों के सक्रिय रहने से चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है तथा किसी भी घटना के खुलासे में पुलिस को सहायता मिलेगी।
थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों के सामने सीसी कैमरे लगाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाजार में अंधेरे वाले स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था होने से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है। विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रसारित होने वाली सूचनाओं एवं अफवाहों की निगरानी की जा रही है। किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र मोदनवाल,अजय जायसवाल,महमूद आलम, राजकुमार, रज्जलू, इमरान ,मुरलीधर रस्तोगी, चंदन सेठ,मुख्तार सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
