नारी शक्ति को लेकर थानाध्यक्ष ने छात्राओं को किया प्रेरित, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
चकरघट्टा, चंदौली। थाना क्षेत्र के बरवाडीह स्थित स्व. विश्वनाथ पाल इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें थानाध्यक्ष महेश सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं अपनी शक्ति को पहचानें, किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं औ
चकरघट्टा, चंदौली

6:19 PM, Oct 16, 2026
मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
चकरघट्टा, चंदौली। थाना क्षेत्र के बरवाडीह स्थित स्व. विश्वनाथ पाल इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें थानाध्यक्ष महेश सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं अपनी शक्ति को पहचानें, किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने से पीछे न हटें।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी संदेश और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें।
नारी शक्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और छेड़खानी, उत्पीड़न या किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में बिना घबराए सहायता लेने की अपील की।
मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। छात्राएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने परिवार तथा समाज की अन्य महिलाओं को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्राओं के अभिभावक और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने, नारी शक्ति को पहचानने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने का संदेश दिया गया।
