पुलिस ने अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरव जेसीबी को किया सीज
खनन विभाग को सूचित किया गया तथा थानाध्यक्ष सकलडीहा मय पुलिस टीम तथा खनन निरीक्षक व उनकी टीम के साथ ग्राम ओरवा पहुचकर अवैध खनन पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को सीज किया गया।
चंदौली

5:07 PM, Jun 27, 2026
Advertisement
चंदौली।सकलडीहा कोतवाली पुलिस अवैध खनन में लगे ग्राम ओरवा में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हडकम्प मच गया।पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ओरवा में अवैध रुप से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर खनन विभाग को सूचित किया गया तथा थानाध्यक्ष सकलडीहा मय पुलिस टीम तथा खनन निरीक्षक व उनकी टीम के साथ ग्राम ओरवा पहुचकर अवैध खनन पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को सीज किया गया।
