लॉन में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,तीन धराए
चंदौली। अलीनगर थाने की पुलिस ने मातेश्वरी लॉन में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ।जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
चंदौली

5:38 PM, Feb 18, 2026
चंदौली। अलीनगर थाने की पुलिस ने मातेश्वरी लॉन में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ।जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
बीते 12 फरवरी को आलूमिल स्थित मातेश्वरी लॉन में गोपाल मिश्रा की बहन की शादी थी। उत्सव का माहौल था।इसी बीच बाल अपचारी और उसका साथी समारोह में दाखिल हुए।जब द्वारपूजा के दौरान महिलाएं ड्रेसिंग रूम में आभूषण बदल रही थीं, तभी इन आरोपियों ने चुपके से कमरे में प्रवेश किया। मौका पाते ही इन्होंने सोने का हार, झुमका और कंगन पार कर दिए।
Advertisement
पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने तुरंत मुगलसराय की एक दुकान पर जाकर आभूषणों को बेच दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने गोधना चौराहे पर जाल बिछाया। पुलिस ने घेराबंदी कर विशाल सेठ, तुषार वर्मा और एक बाल अपचारी को दबोच लिया। इनके पास से 20.07 ग्राम गला हुआ सोना बरामद हुआ है।