गैस एजेंसी संचालकों के साथ पुलिस की बैठक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित दरों और नियमों के अनुसार ही उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
चंदौली

8:21 PM, Mar 14, 2026
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित दरों और नियमों के अनुसार ही उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Advertisement
इसके साथ ही गैस सिलेंडर के सुरक्षित भंडारण, परिवहन और वितरण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर यदि किसी प्रकार की अफवाह फैलती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए और उपभोक्ताओं को सही व सत्य जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति न फैले।