हत्या के अभियोग में वाँछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चन्दौली। सैयदराजा थाने की पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को ग्राम नौबतपुर में हाईवे पर लगे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया।जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।
चंदौली

4:08 PM, Feb 14, 2026
नवीन राय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचन्दौली। सैयदराजा थाने की पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को ग्राम नौबतपुर में हाईवे पर लगे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया।जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 23.11.2025 को ग्राम काजीपुर शराब के ठेके पर हुई हत्या के मु0अ0सं0-354/2025 धारा 61(2)/ 103(1)/ 191(2)/ 191(3)/ 115(2)/ 352 बीएनएस थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में संलिप्त व नामजद वांछित अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी काजीपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष को ग्राम नौबतपुर में हाईवे पर लगे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
