पुलिस की कार्रवाई, चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, बिजली के केबल बरामद
चन्दौली। थाना चकिया पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई।
चकिया, चंदौली

5:26 PM, Feb 17, 2026

पुलिस के अनुसार, थाना चकिया पर पंजीकृत मु.अ.सं. 36/2026 से संबंधित अभियुक्त सेराज अली उर्फ कलामुद्दीन, आशीष मोदनवाल उर्फ रिंकू व हीरा को 16 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:50 बजे पोस्ट ऑफिस के पास वार्ड नंबर 1 से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने मजदूरी के दौरान एक मकान से बिजली के तार के बंडल चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया था।
बरामदगी:
Advertisement
बिजली के केबल के 03 बंडल
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चकिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।