विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
धानापुर (चंदौली)। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को जनपद, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को अमरवीर इंटर कॉलेज धानापुर में विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल और जूडो सहित आठ खेल विधाओं में सब जूनिय
धानापुर, चंदौली

पुरस्कार वितरण करते विधायक सुशील सिंह
5:48 PM, Nov 19, 2026
धानापुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में आठ खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
धानापुर (चंदौली)। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को जनपद, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को अमरवीर इंटर कॉलेज धानापुर में विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल और जूडो सहित आठ खेल विधाओं में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह एवं धानापुर खंड विकास अधिकारी शाद अहमद ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण कर किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजन कुमार यादव ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ देकर किया।
Advertisement
प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राहुल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में चंदा कुमारी विजेता रहीं। 1500 मीटर दौड़ में दीप कुमार यादव प्रथम रहे। गोला प्रक्षेप में रवि कुमार ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में खुशी कुमारी प्रथम रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दामिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में इरफान अली विजेता बने। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में खुशबू निषाद प्रथम रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में सृष्टि सिंह, सीनियर बालक वर्ग में मुकेश कुमार और सब जूनियर बालक वर्ग में कमलेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रुचि शर्मा प्रथम रहीं।
अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सकलडीहा रजनीश कुमार पांडेय ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिश सिंह, श्वेतांक मिश्रा, राहुल कुमार वर्मा, पीआरडी जवान विजय कुमार गौतम, जयप्रकाश भारती, रामनिवास यादव, अब्दुल कादिर, राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
