शाहिद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में वन महोत्सव सप्ताह के तहत 200 पौधों का रोपण
शाहिद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर परिसर में शनिवार को वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया। सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे लगाए गए।
धानापुर, चंदौली

7:13 PM, Jul 11, 2026
धानापुर (चंदौली)। शाहिद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर परिसर में शनिवार को वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया। सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की कार्यक्रम संयोजक श्रीमती किरण यादव ने किया। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।
Advertisement
अभियान के दौरान अनार, शीशम, सागौन, अमरूद, नींबू और आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीमती किरण यादव, श्रीमती पूनम निर्मल, श्री सरोज कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रवीण भारती, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ. रीना सिंह, श्री प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. लल्लन भारती, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. दिनेश, डॉ. नेहा उपाध्याय, श्री सत्य प्रकाश, डॉ. मिथिलेश, डॉ. अंकित पटेल, श्री नारायण पाठक, डॉ. पुष्कर मिश्रा एवं डॉ. भानु प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नौशाद अहमद ने किया। पूरे आयोजन में महाविद्यालय परिवार ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
