पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी-दर्शना सिंह
बरहनी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया।वही भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आवाहन किया।
कमालपुर चंदौली

पौधारोपण करती राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह
6:12 PM, July 18, 2025
नीरज अग्रहरी
कमालपुर। "मां के नाम एक वृक्ष" महाभियान के तहत शुक्रवार को बरहनी विकास खंड कार्यालय परिसर में बरहनी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया।वही भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आवाहन किया।ताकि पर्यावरण के संतुलन को बनाया जा सके।
Advertisement
राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह सिंह ने कहा कि सभी को अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए।ताकि इस वृक्ष में मां की तरह उसका देख भाल किया जा सके।पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।व्यक्ति को पौधरोपण कर जीवन को धन्य करने की जरूरत है।यह पृथ्वी हमारी मां है इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हमे स्वयं में सुधार लाना होगा।आप सभी स्वयं जागरूक होकर व गांवों में सबको जागरूक करके पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की जरूरत है।साथ ही लगाए गए पौधों का संरक्षण करना नितांत आवश्यक है हर प्रकार के प्रदूषण को जैसे जल, ध्वनि, ग्राम स्वक्षता साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ हम सबको वृक्ष लगाकर उसका देखभाल करना होगा।तब जाकर इस बदलते ग्लोबल वार्मिंग जैसे वैश्विक समस्या से निजात मिल सकती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद,बीडीओ बरहनी श्वेतांक सिंह, एडीओ आशीष सिंह,रितेश सिंह,सुरेंद्र बिंद,परमानंद सिंह,धनवंतरी पांडेय, संतोष सिंह,बड़े तिवारी, भगवती तिवारी, विजय शंकर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, मोहन राय, तुलसीदास,अरुण सिंह, बन बिहारी खरवार, प्रदीप विश्वकर्मा, अजीत सिंह आदि रहे।