15 जून मध्य रात्रि से बंद होगा पीपा पुल, नाव से जारी रहेगा निःशुल्क आवागमन
जनपद के टांडा कला-कैथी, नगवा-चोचकपुर एवं जिगना गंगा घाट पर बने पीपा पुलों पर सोमवार, 15 जून की मध्य रात्रि से आवागमन बंद कर दिया गया है। निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक वर्ष 15 जून से पीपा पुलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, जबकि 15 अक्टूबर से इन्हें पुनः स्थापित किया जाता है।
चंदौली

8:36 AM, Jun 15, 2026
चंदौली। जनपद के टांडा कला-कैथी, नगवा-चोचकपुर एवं जिगना गंगा घाट पर बने पीपा पुलों पर सोमवार, 15 जून की मध्य रात्रि से आवागमन बंद कर दिया गया है। निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक वर्ष 15 जून से पीपा पुलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, जबकि 15 अक्टूबर से इन्हें पुनः स्थापित किया जाता है।
अवर अभियंता आर.के. चौहान ने बताया कि बाढ़ और मानसून के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की जाती है। पीपा पुल हटने के बाद संबंधित घाटों पर लोगों की सुविधा के लिए इंजन चालित नावों का निःशुल्क संचालन जारी रहेगा, जिससे आवागमन प्रभावित न हो।
Advertisement
गौरतलब है कि इन पीपा पुलों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलती है। पुलों के संचालन से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है और लोगों का समय व खर्च दोनों बचते हैं। ऐसे में पुल बंद होने के दौरान स्थानीय नागरिकों को नाव सेवा का सहारा लेना पड़ेगा, जो आगामी 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
