सत्ता में संविधान मिटाने वाले लोग बैठे हैं : मिठाई लाल भारती
चकिया। समाजवादी पार्टी की ओर से चकिया स्थित एक निजी लॉन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक किया।
चकिया, चंदौली

5:17 PM, Sep 22, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। समाजवादी पार्टी की ओर से चकिया स्थित एक निजी लॉन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक किया।
मिठाई लाल भारती ने कहा कि सत्ता में संविधान मिटाने वाले लोग बैठे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को एक वोट का अधिकार दिया। इसी वोट के माध्यम से जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर अपनी दिशा और दशा बदल सकती है। उन्होंने कहा कि सत्ता की असली चाभी लोकसभा और विधानसभा हैं, जहां कानून बनाए और बदले जाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब लोगों के वोट के अधिकार पर भी डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार पहले साम, दाम, दंड के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास होता था, लेकिन अब एसआईआर के माध्यम से वोट काटे जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
Advertisement
कार्यक्रम में सांसद छोटे लाल खरवार, पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार, पूनम सोनकर, विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, सुधाकर कुशवाहा, महेन्द्र राव, दशरथ सोनकर, अश्विनी सोनकर, मुन्ना भाष्कर, त्रिलोकी पासवान, टोनी खरवार, नीलम बियार, गीता यादव एवं मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने की, जबकि संचालन मुश्ताक अहमद ने किया।
