अद्भुत,अकल्पनीय, अविश्वनीय आसमानी एयर शो देख रोमांचित हुए लोग
चंदौली।धान के कटोरे के रूप में विख्यात चंदौली और धर्म व आध्यात्म की नगरी काशी के सीमाओं पर वायु सेना के अद्भुत,अकल्पनीय और अविश्वसनीय एयर शो के दौरान विभिन्न फाइटर विमानों के हैरतअंगेज कारनामे देख लोग अचरज में पड़ गए।अभी तक युद्ध के दौरान टीवी पर कुछ पल के दृश्य देख अचरज में रहने वाले दर्शक नमो घाट पर शनिवार को भारतीय वायुसेना के एयर शो का भव्य नजारा देखने को मिला।
चंदौली

10:29 PM, Oct 24, 2026
नमो घाट पर वायुसेना का अद्भुत एयर शो, गंगा के ऊपर विमानों के करतब देख मंत्रमुग्ध हुई काशी की जनता
चंदौली।धान के कटोरे के रूप में विख्यात चंदौली और धर्म व आध्यात्म की नगरी काशी के सीमाओं पर वायु सेना के अद्भुत,अकल्पनीय और अविश्वसनीय एयर शो के दौरान विभिन्न फाइटर विमानों के हैरतअंगेज कारनामे देख लोग अचरज में पड़ गए।अभी तक युद्ध के दौरान टीवी पर कुछ पल के दृश्य देख अचरज में रहने वाले दर्शक नमो घाट पर शनिवार को भारतीय वायुसेना के एयर शो का भव्य नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आसमान में विमानों और हेलीकॉप्टरों के जरिए वायुसेना के जवानों ने शानदार करतब दिखाए। इस रोमांचक प्रदर्शन को देखकर नमो घाट पर मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए और वायुसेना के जवानों के साहस एवं कौशल की जमकर सराहना की। बीच बीच में लोग वन्देमातरम और हर हर महादेव की उद्घोष करते रहे। गंगा किनारे दोनों तरफ मेंले जैसा दृश्य दिखा।
एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के जवानों ने अपने अद्भुत कौशल, साहस और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। आसमान में विमानों की कलाबाजियों और हेलीकॉप्टरों की शानदार उड़ान ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में दिखे इन नजारों ने पूरे वातावरण को रोमांच और उत्साह से भर दिया।
अभी तक जनपदवासियों ने आँखों के सामने चुनावों और रैलियों में हेलिकॉप्टर के गर्जना को महसूस किया।लेकिन 22,24 और 25 अक्टूबर को एयर शो को अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
आसमान में गड़गड़ाहट के साथ दूसरे दिन का एयर शो शुरू हुआ तो लोग रोमांच से भर उठे ।सुबह से ही लोग दूर दराज से गंगा के घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। हेलीकॉप्टरों की गर्जना और फाइटर जेट के आसमानी करतबों से लोग रोमांचित हो उठे।वाराणसी और चंदौली के आसमान में रोमांचक नजारा देखने को मिला। एयर शो देखने चंदौली के गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। गंगा के ऊपर राफेल, तेजस और अपाचे के करतब देखते ही बन रहे थे। गंगा के ऊपर वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का ऐसा नजारा शायद ही कोई भूल पाए. दर्शक अपने मोबाइल कैमरों में इस यादगार नजारे को कैद करते दिखे। य काशी और चंदौली में विंग्स ओवर गंगेज एयर शो के दूसरे दिन भी आसमान में रोमांच देखने को मिला। रोमांच ऐसा कि जिसे देखकर लोग झूम उठे। गंगा के ऊपर राफेल, तेजस और अपाचे हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों का दिल जीत लिया। आसमान में गड़गड़ाहट, फाइटर जेट की तेज रफ्तार और हेलीकॉप्टरों की गर्जना देखते ही बन रही थी. गंगा के ऊपर वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का शानदार नजारा शायद ही कोई भूल पाए।
Advertisement
वाराणसी में आयोजित एयर शो के दूसरे दिन राफेल, तेजस और अपाचे हेलीकॉप्टरों के आसमानी करतबों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया. लड़ाकू विमानों की रफ्तार और उनकी गर्जना ने लोगों को रोमांचित कर दिया।
एयर शो के मद्देनजर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहा. घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई. सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा।
काशी में आयोजित इस एयर शो ने भारतीय वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और समर्पण की झलक पेश की। जवानों के शानदार प्रदर्शन ने लोगों में उत्साह और गौरव की भावना पैदा की। नमो घाट पर आयोजित यह कार्यक्रम उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।एयर शो का दूसरा दिन
आसमान मे रोमांच और सडक पर भावनाये जागृत हुई।
