पूजन और प्रसाद सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में उमड़े लोग
13 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू है। छठ पूजा की तैयारियों में जुटे भक्तों के लिए बाजार भी पूरी तरह से सज धजकर तैयार है। शुक्रवार को गल्लामंडी, नई सट्टी, परमार कटरा, चकिया त्रिमुहानी आदि बाजारों में छठ पूजा की ही खरीदारी हो रही है। सब्जी-फल व्यवसायी कमलेश सोनकर के अनुसार मंडी में बाहर से आने वाले फलों की आवक बढ़ गई है। वहीं थोक व फुटकर के दामों में भाव अलग-अलग है। लेकिन, ग्राहकों को कोई दिक्कत ना ह
चन्दौली

11:01 AM, Nov 13, 2026
छठ पूजा पर चढ़े फलों के दाम, बाजार गुलजार
चंदौली। सूर्योपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की जनपद में धूम है। शुक्रवार से नहाय खाय के साथ चारदीवसीय महापर्व आरंभ हो गया। पर्व की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी तो लोग पूजन और प्रसाद सामग्री खरीदने में लगे हुए हैं। फलों के दाम बढ़ने के बाद भी लोगों के आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं है। बाजार में स्थाई और अस्थाई तौर पर दुकानें सजनी शुरू हो गई है। 15-20 फीसदी फलों दामों में उछाल आ गया है।
13 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू है। छठ पूजा की तैयारियों में जुटे भक्तों के लिए बाजार भी पूरी तरह से सज धजकर तैयार है। शुक्रवार को गल्लामंडी, नई सट्टी, परमार कटरा, चकिया त्रिमुहानी आदि बाजारों में छठ पूजा की ही खरीदारी हो रही है। सब्जी-फल व्यवसायी कमलेश सोनकर के अनुसार मंडी में बाहर से आने वाले फलों की आवक बढ़ गई है। वहीं थोक व फुटकर के दामों में भाव अलग-अलग है। लेकिन, ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए थोक व फुटकर दोनों दुकानें सजी हैं।
नगर की दुकानों पर महिलाओं ने दौरा व सूप की खरीदारी शुरू कर दी हैं।कई महिलाएं बाजार में दौरा व सूप खरीदते दिखाई दी। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार दोनों के दामों में काफी उछाल आया है। लेकिन छठ पर्व पर दोनों की खरीदारी खूब होती है।
Advertisement
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर आस्था महंगाई पर भारी पड़ रही है। बाजारों में ऊंचे दामों पर बिक रहे फलों की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही है। प्रसाद के रूप में अधिक से अधिक फलों की खरीदारी करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची हुई है। वहीं जनपद के विभिन्न कस्बों में भी फल की दुकान सजीं हैं।
फल व्यवसायी जमुना सोनकर ने बताया कि छठ पूजा के लिए फलों का बाजार गर्म है, जिससे बाजार में चकोतरा नीबू 40 से 50 रुपये, अनानास 45 से 50, नारियल 40 से 50, अमरस पांच, रामफल 30, कच्चा बादाम 10-15, खीरा 10-15, शरीफा 10, कीवी 30 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है।
पपीता 60 रुपये प्रति किग्रा, अनार 160, सेब 100 से से 150 रुपये, अमरूद 100 रुपये, अंगूर 250 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। पर्व में प्रयुक्त होने वाला अदरक, हल्दी, गाजर का पौधा 10 रुपये में बिक रहा है। सूप दौरी के विक्रेता सोनू कसौधन धीरज मोदनवाल दिनेश कसौधन नहीं बताया कि दौरी 180 से 200 डलिया 80 रुपये, सूप 100 रुपये तक बिक रहा है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा में महावर सुपारी लवंग लाची कपूर जायफर सहित तमाम पूजा सामग्री की खरीदी जा रही है
