आशीर्वाद, प्रसाद और सेवा के लिए उमड़े लोग
डीडीयू नगर।(चंदौली)। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पर निशा और ऊषा काल में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । चार दिवसीय इस महा अनुष्ठान का समापन सोमवार की सुबह भगवान भास्कर को पूजन अर्चन के साथ हुआ।इसके साथ 36 घंटे का महाव्रत का समापन हुआ। घाटों और व्रतियों के घरों पर प्रसाद ग्रहण करने, आशीर्वाद लेने और सामाजिक सेवा के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।
चंदौली

7:07 AM, Nov 16, 2026
मनोहर कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सडीडीयू नगर।(चंदौली)। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पर निशा और ऊषा काल में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । चार दिवसीय इस महा अनुष्ठान का समापन सोमवार की सुबह भगवान भास्कर को पूजन अर्चन के साथ हुआ।इसके साथ 36 घंटे का महाव्रत का समापन हुआ। घाटों और व्रतियों के घरों पर प्रसाद ग्रहण करने, आशीर्वाद लेने और सामाजिक सेवा के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।
संतान प्राप्ति और उनकी सुख,शांति और समृद्धि के लिए
अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।चार दिन तक प्रसाद का वितरण हुआ।हर दिन आशीर्वाद लिया गए। खरना और अन्य अनुष्ठानों के दौरान व्रतियों के घरों तथा छठ घाटों पर प्रसाद पाने और व्यवस्था में सहयोग करने के लिए स्थानीय लोग, युवा और स्वयंसेवी लगे रहे।
छठ पूजा पर पष्ठी देवी और सूर्य देव की उपासना करने वाले लोग परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस पूजा में शान्ति, समृद्धि, और प्रेम का माहौल बनता है. यह कहा जाता है कि छठ पूजा करने वाले लोगों के घर में सुख समृद्धि हमेशा रहती है, और किसी भी प्रकार की दरिद्रता नहीं आती.
प्रकृति से प्रेम और लोक आस्था का प्रतीक, छठ महापर्व में हर कोई अपनी सहभागिता देता है इस पर्व में लोग प्रसाद मांगकर क्यों खाते हैं। इसकी अलग मान्यता है. इस दिन भगवान सूर्य और माता षष्ठी देवी की विशेष पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठ पूजन से सुख-समृद्धि, धन, वैभव की प्राप्ति होती है. चार दिवसीय छठ पूजा में प्रत्येक दिन विभिन्न परंपराएं निभाई जाती हैं. ग्रंथों और पौराणिक कथाओं में छठ पूजा के महत्व को बताया गया है.
Advertisement
छठ पर्व करने वालों के घर सुख-समृद्धि का रहता है वास
विशाल शास्त्री के अनुसार, छठ पूजा का महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व चार दिन तक चलता है. इस पर्व में लोग काफी सारे कर्तव्य होते हैं, जो निभाते हैं. चार दिवसीय चलने वाली छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है. दूसरे दिन खरना पर व्रत रखा जाता है. तीसरे दिन फिर सूर्यास्त पर अर्घ्य देने की प्रथा है. वहीं, चौथे दिन सूर्योदय के समय अर्घ्य देने की परंपरा है. छठ पूजा पर पष्ठी देवी और सूर्य देव की उपासना कर लोग परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
छठ पूजा में प्रसाद के रूप में फल-फूलों का प्रयोग अधिक होता है. छठ पूजा पर भक्त एक-दूसरे से प्रसाद मांगकर ग्रहण करते हैं। इसके पीछे शास्त्रों में कई मत बताए गए हैं. ऐसा माना जाता है कि छठ का प्रसाद मांगकर ग्रहण से भगवान सूर्य और देवी षष्ठी के प्रति भक्तों की आस्था प्रकट होती है।प्रसाद मांगकर लेने से मान-सम्मान बढ़ता है और दुर्गुण समाप्त होते हैं।इसलिए छठ का प्रसाद मांगकर लेने में कोई भी भक्त संकोच नहीं करता है। इससे मां छठी मैया और भगवान सूर्य देव प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।प्रसाद मांग कर ग्रहण करने से सुख समृद्धि हमेशा रहती है।
