अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक धीना थाने में संपन्न
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि अंबेडकर जयंती को धूमधाम के साथ-साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर अहिंसा और आपसी भाईचारे के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
चन्दौली

6:53 PM, Apr 11, 2026
धीना। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि अंबेडकर जयंती को धूमधाम के साथ-साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर अहिंसा और आपसी भाईचारे के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मुन्नाराम, परसराम, नागेंद्र राम, जनार्दन, दुलारे, रामाराम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।